शुगर बढ़ने की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 17:18

जानिए शुगर लेवल बढ़ने के कारण और कारक

डायबेटिक्स जब सही से और समय पर खाना नहीं खाते हैं या सही तरीके से मेडिसिन नहीं लेते हैं तो भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके आलावा, कुछ अन्य कारण और कारक हैं जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।

डायबिटीज के कारण

जिनको डायबिटीज की समस्या है, उनमें ब्लड शुगर लेवल हाई होने का जोखिम होता है। ये टाइप 1, टाइप 2 और यहां तक जेस्टेशनल यानी गर्भकालीन डायबिटीज (गर्भावस्था में होने वाला डायबिटीज) में हो सकता है।



इसे मैनेज करना आसान है, लेकिन यह जरूरी है कि व्यक्ति अपने डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेते रहे और उनके द्वारा बताई गई दवाइयां व डाइट के नियमों को फॉलो करते रहें।

ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण

तनाव के दौरान शरीर में एड्रेनेलिन (adrenaline) और कोर्टिसोल (cortisol) नामक हॉर्मोन बढ़ जाते हैं। ये हॉर्मोन्स इन्सुलिन के कार्य में बाधा पैदा कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।



ऐसे में ज्यादा तनाव की स्थिति में रहने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़कर कई जटिलताएं जैसे - मूड स्विंग, डिप्रेशन, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, उत्पन्न कर सकता है।

खाने के बीच में बहुत ज्यादा स्नैक्स लेने से

अगर आप बार-बार खाते हैं या एक बार में बहुत ज्यादा खाते हैं और खाने के बीच में अनहेल्दी स्नैक्स जैसे - जंक फ़ूड, तला-भूना, सोडा युक्त ड्रिंक्स भी लेते हैं तो इससे भी आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।



दरअसल, इनमें एडेड शुगर व फ़ास्ट एक्टिंग कार्बोहायड्रेट यानी रक्त में तेजी से अवशोषित होने वाले कार्ब्स होते हैं। ऐसे में ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

शारीरिक व्यायाम में कमी

शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने के कारण इन्सुलिन की संवेदनशीलता प्रभावित होती है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। व्यायाम न करने से व्यक्ति का शरीर इन्सुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। दरअसल, व्यायाम की कमी से मांसपेशियों की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति अपनी संवेदनशीलता खो सकती हैं, जिससे डायबिटीज या ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

डायबिटीज की दवाइयां सही तरीके से न लेने के कारण

अगर आप डायबिटिक हैं और अपनी दवाई को सही समय पर नहीं लेते हैं या दवाई की डोज़ कम या ज्यादा लेते हैं तो इससे भी आपका ब्लड ग्लूकोज बढ़ सकता है।

स्टेरॉयड जैसी दवाइयां लेने से

स्टेरॉयड आपके ब्लड शुगर लेवल को विभिन्न तरीकों से बढ़ा सकते हैं। इसके कारण लिवर से अधिक ग्लूकोज रिलीज होने लगता है। मांसपेशियों और फैट सेल्स ग्लूकोज को अवशोषित करना बंद कर देते हैं। साथ ही इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को कम कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

लो ब्लड शुगर लेवल का ओवर ट्रीटमेंट

लो ब्लड शुगर लेवल का ओवरट्रीटमेंट लेने पर भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल, लगातार लो ब्लड शुगर की दवाइयां व अन्य किसी तरह के उपाय करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे आपको बहुत ज्यादा थकान और प्यास लग सकती है। साथ ही शुगर बढ़ने की स्थिति पैदा हो सकती है।

काफी देर तक भूखे रहने से

ब्रेकफास्ट न करने से या बहुत देर तक भूखे रहने से भी शुगर बढ़ सकती है। दरअसल, नाश्ता न करने से और सीधे लंच या डिनर करने के बाद अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।



दरअसल, यदि आपके शरीर को भोजन से नियमित रूप से ऊर्जा नहीं मिलती है, तो लिवर आपके ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज़ रिलीज़ करने लग सकता है। ऐसे में खाना स्किप करना हाई ब्लड शुगर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
ब्लड शुगर लेवल हाई होने के लक्षण

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। कुछ स्थितियों में, तो बहुत ज्यादा ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर ही कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों में शामिल है:

थकान होना
कमजोरी महसूस होना
बहुत ज्यादा प्यास लगना और मुँह सूखना
अचानक वजन कम होना
बार-बार यूरिन और स्किन इन्फेक्शन होना
बार-बार पेशाब आना
धुंधला दिखाई देना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info